अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामुदायिक भवन परिसर,पंडरिया में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित हुई विधायक भावना बोहरा

lok sev
previous arrow
next arrow

 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामुदायिक भवन परिसर,पंडरिया में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित हुई और नगरवासियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर सभी को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर “एक पृथ्वी,एक स्वास्थ्य” के उद्देश्य को सार्थक करने के लिए नगर पालिका परिसर में वृक्षारोपण किया।

योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि भारत की प्राचीनतम जीवन-पद्धतियों में से एक है, जो शारीरिक, मानसिक और आत्मिक संतुलन का प्रतीक है। यह न केवल हमें तनावमुक्त रखता है, बल्कि जीवन को अधिक अनुशासित और सकारात्मक बनाता है।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के प्रेरणादायी नेतृत्व में योग एक वैश्विक अभियान बन चुका है। पूरी दुनिया ने भारत की इस अमूल्य धरोहर को अपनाया है और इसके लाभ को स्वीकार किया है।

आइए, हम सभी संकल्प लें कि योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएंगे और स्वस्थ भारत, समर्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे।

Related posts