भोरमदेव महोत्सव के शुभारंभ में शामिल हुई और उपस्थितजनों को संबोधित कर देश व प्रदेश से पधारे श्रद्धालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया

lok sev
previous arrow
next arrow

ग्राम चौरा में आयोजित भोरमदेव महोत्सव के शुभारंभ में शामिल हुई और उपस्थितजनों को संबोधित कर देश व प्रदेश से पधारे श्रद्धालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी जी द्वारा भोलेनाथ जी के भजन से पूरा कबीरधाम जिला भक्तिमय हो गया।

विगत तीस वर्षों से आयोजित हो रहा यह महोत्सव भोरमदेव मंदिर के ऐतिहासिक, पुरातात्विक और सांस्कृतिक महत्व को बनाए रखने के लिए सार्थक सिद्ध हो रहा है। इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक कला और परंपराओं का प्रदर्शन हमारे छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करता है।

इस महोत्सव के माध्यम से प्रदेशवासियों को न केवल अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को देखने और अनुभव करने का मौका मिलेगा, बल्कि यह आयोजन पर्यटन को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभा रहा है।

Related posts