हमारा लक्ष्य और प्रयास
स्वास्थ्य सुरक्षा और जनसरोकार
आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया में “ब्लड स्टोरेज यूनिट” का शुभारंभ कर जनता की सेवा में समर्पित किया। इस ब्लड स्टोरेज यूनिट से आपातकाल में जरूरदमंदों को त्वरित सहायता मिलेगी और मरीजों को सुविधा मिलेगी।
पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण एवं दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों से आने वाले मरीजों तथा उनके परिजनों के लिए यह ब्लड स्टोरेज यूनिट, संजीवनी का काम करेगी। इससे रक्तदान के महत्व को और बल मिलेगा एवं ज़रूरतमंद मरीजों की मदद कर अधिक से अधिक जीवन बचाए जा सकेंगे।
हमारा प्रयास यही की जनता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं का अधिक से अधिक विस्तार करें जिससे एक स्वस्थ्य समाज एवं समृद्ध पंडरिया के हमारे संकल्प को हम पूरा कर सकें।
इस अवसर पर सभी चिकित्सकों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं दी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत सभी स्वास्थ्य कर्मियों की निःस्वार्थ एवं जनसेवा की भावना के लिए आभार व्यक्त किया।



