चिथारहीन जंगल में बड़ा हादसा टला: हाईवा-बोलोरो आमने-सामने आए, जनपद सदस्य राजकुमार नेता ने दिखाई मानवता

lok sev
previous arrow
next arrow
चिथारहीन जंगल में बड़ा हादसा टला: हाईवा-बोलोरो आमने-सामने आए, जनपद सदस्य राजकुमार नेता ने दिखाई मानवता
पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत चिथारहीन के जंगल मार्ग में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार जंगल के बीच संकरे मोड़ पर एक तेज रफ्तार हाईवा और बोलेरो वाहन आमने-सामने आ गए। स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि दोनों वाहनों की सीधी भिड़ंत होने वाली थी, लेकिन बोलेरो चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल कटिंग मारकर वाहन को दूसरी ओर मोड़ दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
हालांकि वाहन को बचाने के प्रयास में बोलेरो सड़क किनारे हल्की खाई में उतर गई और पास से गुजर रहे बिजली के झीकन तार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन की हालत देखकर आसपास मौजूद लोग भी घबरा गए।
सबसे राहत की बात यह रही कि बोलेरो में सवार चालक सहित सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे। किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जंगल क्षेत्र होने के कारण लोगों में डर और चिंता भी दिखाई दी।
इसी दौरान क्षेत्र क्रमांक 5 के जनपद सदस्य राजकुमार नेता उसी मार्ग से गुजर रहे थे। उन्होंने सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को देखकर तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने सबसे पहले वाहन में सवार लोगों का हालचाल जाना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की।
राजकुमार नेता ने स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को सुरक्षित बाहर निकलवाने की व्यवस्था करवाई। साथ ही सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में भी सहयोग किया। उनकी इस मानवता और तत्परता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि बोलेरो चालक समय रहते वाहन को नहीं मोड़ता तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं जनपद सदस्य द्वारा मौके पर पहुंचकर तत्काल मदद करना इंसानियत की मिसाल है। घटना के बाद लोगों ने जंगल मार्ग में भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण लगाने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग भी उठाई है।

Related posts