शांति नगर क्रेशर प्लांट परिसर में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

lok sev
previous arrow
next arrow
शांति नगर क्रेशर प्लांट परिसर में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
कवर्धा। थाना क्षेत्र लोहारा अंतर्गत शांति नगर स्थित क्रेशर प्लांट परिसर में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दीपक तिवारी पिता रेवती रमन तिवारी उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी गौरमाटी, हाल मुकाम शांति नगर लोहारा के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक तिवारी 21 मई 2026 की रात्रि से लापता था। परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद थाना लोहारा में 22 मई 2026 को गुम इंसान दर्ज कराया गया था। पुलिस लगातार युवक की तलाश कर रही थी।
इसी बीच आज 23 मई 2026 को शांति नगर स्थित क्रेशर प्लांट परिसर में युवक का शव उसकी बाइक सहित संदिग्ध अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलते ही थाना लोहारा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक संभवतः बाइक सहित गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
थाना लोहारा पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच उपरांत ही घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट होने की बात कही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

Related posts