प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल कुई-कुकदुर की कार्यसमिति एवं कार्यशाला संपन्न
कुई, 04 जून 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी मंडल कुई-कुकदुर द्वारा विधायक कार्यालय कुई में मंडल कार्यसमिति एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की गई।



