आदिवासी क्रिकेट क्लब कौआनार में रोमांचक मुकाबला, कामठी टीम की शानदार जीत

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
आदिवासी क्रिकेट क्लब कौआनार में रोमांचक मुकाबला, कामठी टीम की शानदार जीत
दिनांक 08/02/2026 को आदिवासी क्रिकेट क्लब कौआनार के तत्वावधान में कौआनार में रोमांचक क्रिकेट मुकाबले का आयोजन किया गया। मैच में कामठी टीम के ऑनर अंतराम धुर्वे की उपस्थिति में मुकाबला खेला गया, जिसमें कौआनार टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए कौआनार की टीम ने निर्धारित 8 ओवरों में 85 रन बनाए और कामठी टीम को 86 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कामठी टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
कामठी टीम के बल्लेबाज संदीप परस्ते ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 16 गेंदों में 46 रन बनाए और अंत तक नाबाद रहे। वहीं लखन चेचाम ने भी तेज पारी खेलते हुए 5 गेंदों में 15 रन बनाए, हालांकि वे आउट हो गए।
गेंदबाजी में डीके चेचाम ने घातक प्रदर्शन करते हुए 2 ओवर में 5 विकेट झटके और विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत कामठी टीम ने मुकाबला अपने नाम कर शानदार जीत हासिल की।

मैच के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह और दर्शकों का जोश देखने लायक रहा। पूरे आयोजन में खेल भावना और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया। शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उपस्थित गणमान्यजनों द्वारा बधाई दी गई।

Related posts