ग्राम पंचायत पोलमी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

lok sev
previous arrow
next arrow
ग्राम पंचायत पोलमी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
कबीरधाम। ग्राम पंचायत पोलमी में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पंचायत परिसर में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामवासियों ने उन्हें नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सरपंच सुमित, सचिव रामेश्वर सोनवानी, रोजगार सचिव प्रेम सिंह, विजय गड़ेवाल सहित पंचगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बाबा साहेब के जीवन और उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने और समानता स्थापित करने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनका जीवन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बाबा साहेब का मानना था कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा को अपनाकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं और समाज के विकास में योगदान दें।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर सामाजिक समरसता और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने मिलकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts