महिला आरक्षण बना ऐतिहासिक कदम, दीपा–पप्पू धुर्वे ने जताया हर्ष

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
महिला आरक्षण बना ऐतिहासिक कदम, दीपा–पप्पू धुर्वे ने जताया हर्ष
नारी शक्ति को मिला नया सम्मान: 33% आरक्षण पर दीपा–पप्पू धुर्वे ने जताई खुशी
कबीरधाम। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले नारी शक्ति वंदन अधिनियम (106वां संवैधानिक संशोधन, 2023) को लेकर कबीरधाम जिले में उत्साह का माहौल है। इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते हुए जिला पंचायत कबीरधाम की सभापति श्रीमती दीपा–पप्पू धुर्वे ने हर्ष व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि यह निर्णय देश की माताओं और बहनों के सम्मान, समान अधिकार और सशक्त भागीदारी को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और वे निर्णय लेने की प्रक्रिया में अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकेंगी।
श्रीमती धुर्वे ने कहा कि लंबे समय से इस तरह के प्रावधान की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब यह अधिनियम महिलाओं को अपनी नेतृत्व क्षमता और प्रतिभा को प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर बताते हुए केंद्र सरकार के इस निर्णय की सराहना की।
उन्होंने यह भी कहा कि जब महिलाएं निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगी, तो समाज के हर वर्ग के विकास को नई दिशा मिलेगी और समावेशी विकास को बल मिलेगा।
जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों और महिला समूहों ने भी इस फैसले का स्वागत किया है। उनका मानना है कि यह कदम न केवल महिलाओं को सशक्त बनाएगा, बल्कि देश के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Related posts