कुकदूर मंडल भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित
कुकदुर कबीरधाम। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष माननीय श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी की अनुशंसा और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अशोक साहू की सहमति से कुकदूर मंडल की कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।
पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा की विशेष सहमति, कुकदूर मंडल अध्यक्ष श्री बसंत बाटिया और पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री बहादुर सोनी की अनुशंसा पर इस कार्यकारिणी में क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रमुख नियुक्तियां इस प्रकार हैं:
उपाध्यक्ष: श्री भरतलाल कुम्भकार (कुई), श्री तिरथ राम साकत (अमलीटोला)
महामंत्री: श्री रामनाथ करायत (पोलमी), श्री दूजराम यादव (कुशियारी)
मंत्री: श्री सुरेन्द्र यादव (धुरसी), श्री नरेश सोनवानी (कुण्ड़पानी), श्री हिम्मत मोंगरे (देवसरा), श्री सहदेव विश्वकर्मा (कामठी)
कोषाध्यक्ष: श्री बिरझू यादव (बदना)
मीडिया प्रभारी: श्री जगदीश पनरिया (पोलमी) एवं सह-प्रभारी श्री तिलक पटेल (लालपुर)
इसके अतिरिक्त, कार्यकारिणी में 10 सदस्यों को शामिल किया गया है और 3 सदस्यों को स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। भाजपा जिला महामंत्री श्री मुकेश ठाकुर ने बताया कि इन नियुक्तियों से कुकदूर मंडल में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।