डालामौहा-भेड़ागढ़ के जंगल में आग, वन विकास निगम की मुस्तैदी से टला बड़ा नुकसान वन विकास निगम की टीम ने जंगल में लगी आग पर पाया काबू

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
डालामौहा-भेड़ागढ़ के जंगल में आग, वन विकास निगम की मुस्तैदी से टला बड़ा नुकसान वन विकास निगम की टीम ने जंगल में लगी आग पर पाया काबू
कुकदुर क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के बिट क्रमांक 1478 डालामौहा और भेड़ागढ़ के बीच स्थित जंगल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें तेज हवा के कारण तेजी से फैलने लगीं, जिससे आसपास के वन क्षेत्र और वन्य जीवों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही निगम की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने के कार्य में जुट गई। कर्मचारियों ने टहनियों और उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे बड़ी जनहानि और वन संपदा के नुकसान को टाला जा सका।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि गर्मी और सूखी पत्तियों के कारण आग भड़क सकती है या फिर किसी असामाजिक तत्व की लापरवाही भी वजह हो सकती है। मामले की जांच की जा रही है।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जंगलों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए नियमित गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे जंगल क्षेत्र में आग न जलाएं और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें।
स्थानीय ग्रामीणों ने भी निगम की टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़े नुकसान की आशंका टल गई। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन एहतियातन निगरानी जारी है।

Related posts