शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कामठी, जिला कबीरधाम में हेमलता टण्डन बनीं प्राचार्य, शिक्षा में उत्कृष्टता की नई उम्मीद

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कामठी, जिला कबीरधाम में हेमलता टण्डन बनीं प्राचार्य, शिक्षा में उत्कृष्टता की नई उम्मीद
कवर्धा । छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित काउंसलिंग प्रक्रिया में श्रीमती हेमलता टण्डन को प्राचार्य पद हेतु चयनित किया गया है। शासन द्वारा प्रदत्त सहमति पत्र (टोकन नम्बर 1979, क्रमांक 392 दिनांक 22/11/2025) के आधार पर उन्हें शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कामठी, जिला कबीरधाम में प्राचार्य के रूप में पदस्थ किया गया है।
श्रीमती टण्डन पूर्व में प्रधान पाठक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला डालामौहा के पद पर कार्यरत थीं। पदोन्नति उपरांत उन्होंने काउंसलिंग के माध्यम से अपने नए कार्यस्थल का चयन किया और उसे अंतिम व अपरिवर्तनीय सहमति प्रदान की।
नई जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य विद्यालय में—
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,
अनुशासित व प्रेरक वातावरण,
विद्यार्थियों की प्रतिभा संवर्धन,
और शैक्षणिक नवाचारों को बढ़ावा देना होगा।
विद्यालय परिवार और क्षेत्रवासियों में उनके चयन को लेकर हर्ष व्याप्त है। सभी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में विद्यालय शैक्षणिक व सांस्कृतिक क्षेत्रों में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।
काउंसलिंग प्रभारी द्वारा जारी सहमति पत्र के अनुसार उनकी पदस्थापना तत्काल प्रभाव से मानी जाएगी।

Related posts