कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम कोदवा गोड़ान में शनिवार को रेत के अवैध परिवहन करते हुए ट्रैक्टर पुलिया से नदी में गिरा

lok sev
previous arrow
next arrow
कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम कोदवा गोड़ान में शनिवार को रेत के अवैध परिवहन करते हुए ट्रैक्टर पुलिया से नदी में गिरा
कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम कोदवा गोड़ान में शनिवार को रेत के अवैध परिवहन में लगा ट्रैक्टर पुलिया से नदी में गिर गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए लोरमी (मुंगेली) के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार दोपहर की है। ग्राम पंचायत कोदवा गोड़ान में आगर नदी से रेत लेकर छीरपानी जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे नदी में जा गिरा। हादसे में चालक पुसउ राम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ग्रामीणों की मदद से लोरमी अस्पताल ले जाया गया। वहीं पुलिया पर फंसी ट्राली को जेसीबी से हटाना पड़ा। गंभीर बात ये है कि इस तरह की यह दूसरी घटना है। नदी से रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन किया जा रहा है। परिवहन के लिए जोखिम भरे रास्ते पर उपयोग कर रहे हैं।

Related posts