पंडरिया विधायक भावना बोहरा की ओर से प्रतिनिधियों ने वैवाहिक कार्यक्रमों में दी उपस्थिति, नवदम्पत्तियों को दिया आशीर्वाद

lok sev
previous arrow
next arrow
कुकदुर/पंडरिया: क्षेत्र की लोकप्रिय और उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा के मार्गदर्शन में जनसेवा और सामाजिक सरोकारों का सिलसिला निरंतर जारी है। इसी कड़ी में दिनांक 28 अप्रैल 2026 को पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रमों में विधायक प्रतिनिधियों ने पहुँचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और विधायक महोदया की ओर से वर-वधू को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
ग्राम लालपुर में श्री जगदीश पटेल जी के सुपुत्र के विवाह समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। इस मांगलिक अवसर पर विधायक प्रतिनिधि के रूप में मंडल अध्यक्ष श्री बसंत वाटिया जी ने कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने भावना दीदी की ओर से नवयुगल को शगुन भेंट किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए परिवारजनों को हार्दिक बधाई दी।
इसी प्रकार, ग्राम मुनमुना में भी वैवाहिक उल्लास का माहौल रहा, जहाँ श्री रामदयाल धुर्वे जी के सुपुत्र का विवाह संस्कार संपन्न हुआ। यहाँ विधायक भावना बोहरा के प्रतिनिधि के रूप में (कुकदुर) विधायक प्रतिनिधि श्री रामगोपाल वट्टी जी उपस्थित हुए। उन्होंने वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया और विधायक महोदया की ओर से प्रेषित शुभकामना संदेश एवं शगुन परिवार को सौंपा।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधियों ने कहा कि विधायक भावना बोहरा जी सदैव अपने क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में सहभागी रहती हैं। समय के अभाव के बावजूद उनके निर्देशानुसार प्रतिनिधि हर गाँव और हर परिवार तक पहुँचकर खुशियों में शामिल हो रहे हैं। परिवारजनों ने भी विधायक महोदया के इस आत्मीय भाव के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन उपस्थित रहे।

Related posts