कुकदूर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुटपुटा मुख्य मार्ग पर वनांचल के लोगों की परेशानीः आगर नदी पर पुल की मांग

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

कुकदूर क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग पर वनांचल के लोगों की परेशानीः आगर नदी पर पुल की मांग

पंडरिया-ब्लाक के वनांचल में ढोलढोली के पास आगर नदी में बरसात के दिनों में पुलिया के ऊपर से पानी चलता रहता है, जिससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों को परेशानी होती है। हल्की बारिश होने पर नदी में बाढ़ आ जाता है, जिससे भाकुर, सेंदुरखार, सारपानी, छिंडीडीह, लिहाटोला, ढोलढोली, तेलियापानी, बसूलालूट, सेजाडीह, पिपरटोला, देवानपटपर सहित कई गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

समस्याओं का समाधानः आगर नदी पर ऊंचा पुल बनवाना चाहिए, जिससे वनांचल के लोगों को सुविधा मिल सके।

नदी के पाइप में भरे मलबे को जेसीबी से साफ कर बाढ़ के प्रभाव को कम किया जा सकता है।

प्रभावित क्षेत्रः

शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होती है।

ब्लाक मुख्यालय पहुंचना मुश्किल हो जाता है।कई लोग बाढ़ में बह चुके हैं।

आवश्यकता

प्रशासन को इस समस्या का समाधान करने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए।

शासन को वनांचल के लोगों की सुविधा के लिए ऊंचा पुल बनवाना चाहिए

Related posts