जी.कॉलेज,कवर्धा में जिला प्रशासन कबीरधाम द्वारा आयोजित आकांक्षा हाट मेला के उद्घाटन एवं संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में शामिल हुई

lok sev
previous arrow
next arrow

आज पी.जी.कॉलेज,कवर्धा में जिला प्रशासन कबीरधाम द्वारा आयोजित आकांक्षा हाट मेला के उद्घाटन एवं संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में शामिल हुई। इस दौरान महिला स्वसहायता समूह की बहनों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर “वोकल फ़ॉर लोकल” अभियान में सहभागिता कर उनका उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम’ के अंतर्गत उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले ब्लॉकों व शासकीय कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं महिला स्वसहायता समूह की बहनों को सम्मानित किया।

नीति आयोग द्वारा आकांक्षा हाट मेला एवं संपूर्णता अभियान― ग्रामीण भारत में नवाचार, आत्मनिर्भरता और समृद्धि का प्रतीक बनकर उभर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी विजन के तहत यह कार्यक्रम शुरू हुआ था, जिसके सकारात्मक परिणाम आज प्रत्यक्ष रूप से देखने को मिल रहे हैं।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी, साजा विधायक श्री ईश्वर साहू जी, कबीरधाम जिला व जनपद के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Related posts