आज पंडरिया स्थित जोरा मंदिर के जीर्णोद्धार एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुई और भगवान भोलेनाथ जी का जलाभिषेक कर छत्तीसगढ़ की खुशहाली एवं प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
जोरा मंदिर में हवन पूजन के साथ भंडारे का आयोजन हुआ।विधायक भावना व धर्मजीत हुए शामिल।
पंडरिया-नगर के जोरा मंदिर में सोमवार को शिव लिंग व हनुमान की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना कर हवन किया गया।विगत तीन दिनों से मंदिर में रामायण पाठ व पूजन कार्यक्रम जारी था।सोमवार सुबह वेदि पूजन, देव स्थापना, नेत्र मिलन आदि, अभिषेक, पूजन, श्रृंगार, चोला आदि, शिखर कलश स्थापना, हवन, विशेष आरती,व हवन पूजन किया गया।जिसके पश्चात महाप्रसाद, ब्राह्मणभोज, विशाल भण्डारा, प्रसादी वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा जोरा मंदिर पहुंचकर दर्शन किया।जिसके पश्चात श्रीमती बोहरा ने उपस्थित महिलाओं के साथ भजन कीर्तन किया।उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि नगर के लोगों ने जीर्णोद्धार समिति के माध्यम से मंदिर का पुनर्निर्माण कराया,जो अत्यंत ही सराहनीय कार्य है।उन्होंने कहा कि मंदिर जीर्णोद्धार में योगदान देने वाले सभी लोग महत्वपूर्ण है।श्रीमति बोहरा ने कहा कि कोई भी निर्माण में एक गिलहरी की भूमिका भी महत्वपूर्ण होती है।उन्होंने मंदिर जीर्णोद्धार समिति को मंदिर के कार्यों के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।इससे पूर्व तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने मंदिर जीर्णोद्धार को अत्यंत जरूरी व सार्थक पहल बताया।श्री सिंह ने बताया कि वे बचपन से इस मंदिर मे आते रहे हैं।मंदिर काफी जीर्ण -शीर्ण अवस्था मे पहुंच गई थी,जिसका नगर के युवाओं ने जीर्णोद्धार करने का काम किया है ।श्री धर्मजीत सिंह द्वारा मंदिर निर्माण के शुरू से सहयोग किया जा रहा है।जीर्णोद्धार समिति के गठन से लेकर उनका सहयोग रहा है।उन्होंने जीर्णोद्धार के दौरान मंदिर परिसर में पांच लाख से अधिक का मार्बल व टाईल्स लगवाये तथा परिसर में डोम शेड लगवाने की बात कही।प्राण -प्रतिष्ठा कार्यक्रम में राजपरिवार के सभी सदस्य,अमरराज सिंह, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष बिशेषर पटेल,भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चन्द्रवंशी, जनपद अध्यक्ष नंदनी साहू,सांसद प्रतिनिधि गजराज सिंह सहित नगरवासी बड़ी संख्या के शामिल हुए।
*पौधारोपण किया गया*-मंदिर में दर्शन पश्चात विधायक भावना बोहरा व धर्मजीत सिंह परिसर में नीम व कदम्ब के दो पौधे लगाए तथा उसकी सुरक्षा के लिए समिति से अपील करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर ग्रामवासियों को इस पुनीत अवसर एवं सावन माह के चतुर्थ सोमवार की शुभकामनाएं दी और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान साथ में तखतपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवं पंडरिया के माटी पुत्र श्री धर्मजीत सिंह जी भी उपस्थित रहे।


