तहसील कुकदुर अंतर्गत ग्राम कुई से नेऊर तक बनी प्रधानमंत्री सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे, दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा
तहसील कुकदुर अंतर्गत ग्राम कुई से नेऊर तक बनी प्रधानमंत्री सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह डामर और गिट्टी उखड़ चुकी है, जिसके कारण बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे वाहन चालकों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से ओवरलोड बड़े-बड़े ट्रकों का लगातार आवागमन होता है, जिससे सड़क की हालत और तेजी से बिगड़ रही है। इस मार्ग से स्कूली व कॉलेज के विद्यार्थी सहित कई गांवों के लोग प्रतिदिन आना-जाना करते हैं और खराब सड़क के कारण उन्हें जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है।



