विजयादशमी पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया नगर को मिला 1 करोड़ का विकास स्वीकृति प्रदान

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
विजयादशमी पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया नगर को मिला 1 करोड़ का विकास स्वीकृति प्रदान
विजयादशमी के अवसर पर आज नगर पालिका परिषद,पंडरिया में विभिन्न विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों हेतु नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा 1 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी का आभार और पंडरिया नगरवासियों को हार्दिक बधाई।
निरंतर विकास कार्यों की स्वीकृति, उनके क्रियान्वयन एवं पारदर्शिता के साथ उच्च गुणवत्ता से हो रहें अधोसंरचना निर्माण कार्यों से आज पंडरिया नगर की तस्वीर बदल रही है।
नगरवासियों की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना, नगर को स्वच्छ,सुंदर और समृद्ध बनाना यही हमारा लक्ष्य है जिसके लिए हम अनवरत प्रयास कर रहें हैं।
विजयादशमी के शुभ अवसर पर पंडरिया नगरवासियों के लिए खुशखबरी आई है। नगर की अधोसंरचना, प्रकाश व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु 1 करोड़ रुपए की स्वीकृति नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा प्रदान की गई है। इस राशि से नगर में सीसी रोड, नाली, स्ट्रीट लाइट, चौक-चौराहों का निर्माण और सौन्दर्यीकरण जैसे 11 प्रमुख विकास कार्य किए जाएंगे।
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया और नगरवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति पंडरिया नगर की दशा और दिशा बदलने में महत्वपूर्ण साबित होगी।
विकास कार्यों की सौगात और विधायक की प्राथमिकता
विधायक बोहरा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता नगरवासियों की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना और अधोसंरचना विकास को गति देना है। उन्होंने बताया कि बीते पांच वर्षों के दौरान ठप पड़े विकास कार्य अब तेजी से धरातल पर उतर रहे हैं।
उन्होंने कहा—
“माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। पंडरिया विधानसभा में सड़क, पुल-पुलिया, प्रकाश व्यवस्था, नाली निर्माण, चौक-चौराहों का सौन्दर्यीकरण एवं अन्य अधोसंरचना कार्य तीव्र गति से हो रहे हैं। कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं और शेष कार्यों में पारदर्शिता व गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।”
पंडरिया नगर में बदलती तस्वीर
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। हाल ही में पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता अभियान, हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइट, पीएम आवास, हरिनाला पुल निर्माण, छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा, 250 सीटर नालंदा परिसर और बिसेसरा से पंडरिया तक 4 लेन सड़क निर्माण जैसे बड़े प्रोजेक्टों की सौगात नगर को मिल चुकी है।
इन विकास कार्यों को मिली स्वीकृति (1 करोड़ रुपए की राशि से)
अलीपुर वार्ड 10 में सीसी रोड निर्माण
गौरेया चौक निर्माण
चांदनी चौक से छाबड़ा मोबाइल दुकान तक स्ट्रीट लाइट विस्तार
मोतिमपुर क्षेत्र वार्ड 10 में हाफ राउंड नाली निर्माण
नवापारा से चांदनी चौक मेडिकल स्टोर तक स्ट्रीट लाइट
चांदनी चौक से अलीपुर तक स्ट्रीट लाइट विस्तार
रौहा क्षेत्र वार्ड 09 में स्ट्रीट लाइट
मोर पंडरिया चौक निर्माण
कुबाखुर्द वार्ड 10 में स्ट्रीट लाइट
यश फुटवेयर से जायसवाल डॉक्टर के घर तक स्ट्रीट लाइट विस्तार
हाफ नदी से कॉलेज रोड तक स्ट्रीट लाइट विस्तार
जनता में बढ़ा आत्मविश्वास
इन विकास कार्यों से नगर की दशा में व्यापक बदलाव आएगा। सौन्दर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता से नगर न केवल रहने योग्य बनेगा, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। विधायक बोहरा ने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में और भी विकास योजनाएं लाकर जनता की आकांक्षाओं को पूरा किया जाएगा।

Related posts