छत्तीसगढ़ सहकारिता विभाग में बड़ा फेरबदल: दो उप आयुक्तों की नई पदस्थापना, आदेश जारी

lok sev
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़ सहकारिता विभाग में बड़ा फेरबदल: उप आयुक्तों की नई पदस्थापना व प्रतिनियुक्ति आदेश जारी
नवा रायपुर, 10 सितंबर 2026:
छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता विभाग (मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर) द्वारा प्रशासनिक आधार पर विभागीय अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना का आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। यह आदेश 9 सितंबर 2026 को अवर सचिव देवलाल भारती द्वारा राज्यपाल के नाम से जारी किया गया।
जारी आदेश के अनुसार, विभाग के दो वरिष्ठ उप आयुक्त स्तर के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं:
श्री उत्तर कुमार कौशिक (उप आयुक्त सहकारिता): पूर्व में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, पंडरिया (कबीरधाम) में प्रबंध संचालक के पद पर प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत थे। इन्हें अब महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित, नवा रायपुर में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ किया गया है।
श्री आशुतोष डडसेना (उप आयुक्त सहकारिता): पूर्व में कार्यालय उप आयुक्त सहकारिता, जिला कांकेर में पदस्थ थे। इन्हें अब प्रबंध संचालक, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, पंडरिया (कबीरधाम) में प्रतिनियुक्ति पर नवीन पदस्थापना दी गई है।
सहकारिता विभाग के अनुसार, यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Related posts