कुकदूर शराब दुकान में दो हफ्ते से फ्रीजर खराब, पचास गांव के क्षेत्रवासी‘ठंडी दारू’ से वंचित!

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
कुकदूर शराब दुकान में दो हफ्ते से फ्रीजर खराब, पचास गांव के क्षेत्रवासी‘ठंडी दारू’ से वंचित!
कुकदूर (पंडरिया)। क्षेत्र के कुकदूर स्थित सरकारी शराब दुकान में पिछले दो हफ्तों से फ्रीजर खराब पड़ा हुआ है, जिसके चलते लगभग पचास गांवों के वनवासी ग्राहकों को गर्म शराब पीने की मजबूरी झेलनी पड़ रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, दुकान में रखे जाने वाले फ्रीजर में रॉयल स्टैग, ऑफिसर्स चॉइस, मैकडॉवेल, बीयर, और अन्य शराब की बोतलें ठंडी रखी जाती थीं। लेकिन फ्रीजर खराब होने के बावजूद संबंधित विभाग ने अब तक इसे ठीक कराने की कोई पहल नहीं की है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि दीपावली के बाद भी फ्रीजर नहीं सुधरने से ग्राहकों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। कई ग्रामीणों ने कहा कि “गर्मी में ठंडी दारू ही असली मज़ा देती है, लेकिन अब दुकान से सिर्फ गर्म बोतलें मिल रही हैं।”
ग्राहकों का सवाल है कि जब सरकार करोड़ों की आमदनी शराब बिक्री से करती है, तो एक साधारण फ्रीजर ठीक करने में इतनी देरी क्यों।
स्थानीय जनता ने आबकारी विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि कुकदूर और आसपास के गांवों के लोगों को राहत मिल सके।

Related posts