भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कुई–कुकदुर मंडल अध्यक्ष नियुक्त हुए बहादुर सोनी

lok sev
previous arrow
next arrow
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कुई–कुकदुर मंडल अध्यक्ष नियुक्त हुए बहादुर सोनी
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अशोक साहू जी की सहमति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी जी की अनुशंसा से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कबीरधाम की जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है।
इसी क्रम में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती भावना बोहरा की सहमति से कुई–कुकदुर मंडल से श्री बहादुर सोनी को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
श्री बहादुर सोनी की नियुक्ति पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में संगठन तथा पिछड़ा वर्ग के हितों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा। पार्टी को और मजबूती मिलेगी बहादुर सोनी पुराने और कर्मठ कार्यकर्ता है क्षेत्र में उनकी पकड़ अच्छी है 1978 में वे जनसंघ से जनपद अध्यक्ष पंडरिया के चुनाव लड़े थे। उनकी श्रीमती ग्राम पंचायत नेऊर के दो बार निर्वाचित सरपंच रही है।

Related posts