पंडरिया: ग्राम कामठी में महाशिवरात्रि पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 151 पार्थिव शिवलिंगों का होगा सामूहिक रुद्राभिषेक
पंडरिया/कामठी: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर इस वर्ष पंडरिया विधानसभा के ग्राम कामठी में एक भव्य और आध्यात्मिक समागम होने जा रहा है। विधायक श्रीमती भावना बोहरा के नेतृत्व में आगामी 15 फरवरी 2026 को स्कूल मैदान में सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष अनुष्ठान में 151 पार्थिव शिवलिंगों का पूजन एक साथ किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में विवाहित जोड़े और श्रद्धालु शामिल होंगे।
कार्यक्रम का विवरण और समय सारणी
आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत रविवार सुबह 10:00 बजे सामूहिक रुद्राभिषेक से होगी। इसके पश्चात दोपहर 01:00 बजे से विशाल भंडारा और प्रसादी वितरण किया जाएगा। जिसके बाद श्री अनुराग शर्मा द्वारा सांस्कृतिक भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।



