विकसित भारत; के संकल्प के साथ भाजपा मंडल कुई कुकदुर में कार्यशाला संपन्न, 125 दिन के रोजगार और डिजिटल पारदर्शिता पर जोर

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
विकसित भारत के संकल्प के साथ भाजपा मंडल कुई कुकदुर में कार्यशाला संपन्न, 125 दिन के रोजगार और डिजिटल पारदर्शिता पर जोर
कुई, 10 फरवरी 2026: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान और जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र चंद्रवंशी के निर्देशानुसार, कुई कुकदुर मंडल में VB-G RAM G कार्यक्रम के तहत मंडल स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष श्री बसंत वाटिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को लेकर हुंकार भरी।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों का हित सर्वोपरि: चंद्रकुमार सोनी
मुख्य वक्ता श्री चंद्रकुमार सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि यह योजना ग्रामीण बुनियादी ढांचे जैसे सड़क, पानी और सिंचाई को सशक्त बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बुआई और कटाई के समय काम को सुव्यवस्थित करने से किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और फर्जीवाड़े पर लगाम लगेगी, जिससे ग्रामीणों को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर प्राप्त होंगे।

125 दिन का रोजगार और डिजिटल निगरानी: बसंत वाटिया
मंडल अध्यक्ष श्री बसंत वाटिया ने कार्यकर्ताओं को योजना की बारीकियों से अवगत कराते हुए बताया कि अब ग्रामीण परिवारों को 100 के बजाय 125 दिनों का न्यूनतम रोजगार सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने डिजिटल पारदर्शिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, जियो-टैगिंग और AI-आधारित डैशबोर्ड के माध्यम से साप्ताहिक वेतन भुगतान और सोशल ऑडिट सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश न रहे।

कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी
इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में जिला व मंडल पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि, शक्तिकेंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2, जनपद सदस्य, सरपंच समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में इस मिशन को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Related posts