भेड़ागढ़ में 26 वर्षीय युवक शिवचंद धुर्वे का निधन, गांव में शोक की लहर

lok sev
previous arrow
next arrow
भेड़ागढ़ में 26 वर्षीय युवक शिवचंद धुर्वे का निधन, गांव में शोक की लहर
भेड़ागढ़ (कबीरधाम)। कुकदुर क्षेत्र के ग्राम भेड़ागढ़ निवासी शिवचंद धुर्वे (26 वर्ष), पिता रमेश धुर्वे, का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे बैगा समुदाय से थे और काफी समय से अंदरूनी बीमारी से पीड़ित थे। परिजनों के अनुसार उनका लंबे समय से उपचार चल रहा था, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो सका। गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
शिवचंद धुर्वे के असमय निधन की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। उनके घर पर ग्रामीणों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
ग्रामीणों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Related posts