आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव कृष्णा पुसम ने फूलो देवी नेताम को छत्तीसगढ़ से पुनः राज्यसभा उम्मीदवार मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पूरे बस्तर अंचल और प्रदेश के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है।
कृष्णा पुसम ने अपने बधाई संदेश में कहा कि एक सशक्त आदिवासी महिला नेत्री के रूप में फूलो देवी नेताम का दोबारा चयन होना न केवल बस्तर की माटी का सम्मान है, बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता के विश्वास का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि नेताम ने अपने पूर्व कार्यकाल में आदिवासी समाज, ग्रामीण क्षेत्रों और प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से संसद में उठाया है।
उन्होंने आगे विश्वास जताया कि आगामी कार्यकाल में भी फूलो देवी नेताम संसद में आदिवासियों के अधिकार, जल-जंगल-जमीन, शिक्षा, स्वास्थ्य और क्षेत्रीय विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सशक्त आवाज बनकर उभरेंगी।
कृष्णा पुसम ने कहा कि बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की जनता को उनसे बड़ी अपेक्षाएँ हैं और उनका अनुभव प्रदेश को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अंत में उन्होंने फूलो देवी नेताम के सफल, उज्ज्वल और जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व समाज के लिए प्रेरणादायी है।