जिला सीईओ अभिषेक अग्रवाल ने ग्राम पंचायतों में जनमन और पीएम आवास का किया निरीक्षण

lok sev
previous arrow
next arrow
जिला सीईओ अभिषेक अग्रवाल ने ग्राम पंचायतों में जनमन और पीएम आवास का किया निरीक्षण
पंडरिया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) अभिषेक अग्रवाल ने जनपद पंचायत पंडरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत लोखान, पोलमी, कुई और खाम्ही का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के तहत बनाए जा रहे आवासों और मनरेगा के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सीईओ ने जनमन योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन और पूर्ण हो चुके आवासों का स्थल पर जाकर अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति और हितग्राहियों को मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
सीईओ अभिषेक अग्रवाल ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिन आवासों का निर्माण अभी प्रारंभ नहीं हुआ है, उन्हें प्रथम चरण में ही प्राथमिकता के साथ प्रारंभ कर ,जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।
इसके अलावा उन्होंने मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) के अंतर्गत चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया और कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को मजदूरों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने तथा समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत लोखान के सरपंच अभय राज सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related posts