ग्राम पोलमी के मड़ई मेला में विधायक भावना बोहरा का आत्मीय जुड़ाव

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
ग्राम पोलमी के मड़ई मेला में विधायक भावना बोहरा का आत्मीय जुड़ाव
पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक भावना बोहरा ग्राम पोलमी में आयोजित पारंपरिक मड़ई मेला में शामिल हुईं, जहां उन्होंने ग्रामीण संस्कृति और आत्मीयता की अनूठी झलक देखी। मेले के दौरान एक चूड़ी विक्रेता महिला ने स्नेहपूर्वक अपने हाथों से विधायक को चूड़ियां पहनाईं। इस भावुक पल ने ग्रामीण जीवन की सादगी, अपनत्व और संस्कारों को जीवंत कर दिया।
विधायक बोहरा ने मेले में उपस्थित स्थानीय व्यापारियों से आत्मीय मुलाकात की और उनसे खरीदारी कर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि गांवों में इस प्रकार के मेले न केवल सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखते हैं, बल्कि हजारों परिवारों की आजीविका का भी प्रमुख साधन हैं।
उन्होंने ग्रामीण हस्तशिल्प और कारीगरी की सराहना करते हुए कहा कि इन कलाकारों और व्यापारियों को प्रोत्साहित करना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का सशक्त माध्यम भी है।
मड़ई मेला में विधायक की सहभागिता से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और यह आयोजन सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का प्रतीक बन गया।

Related posts