कुकदूर केंद्र में राजगोंड समाज के नए पदाधिकारियों का शांतिपूर्ण मनोनयन
कुकदूर/भोरमदेव:
श्री बुढ़ा देव राजगोंड समाज, प्रधान कार्यालय भोरमदेव (पंजीयन क्रमांक 22571) के अधीन कुकदूर केंद्र में समस्त समाजजनों की विशाल उपस्थिति में नए पदाधिकारियों का मनोनयन अत्यंत शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में सगाजनों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।
मनोनयन प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद पर श्री रिद्धराम श्याम जी तथा सचिव पद पर श्री भागसिंह मरावी जी का चयन सर्वसम्मति से किया गया। इसके साथ ही अन्य पदों पर भी योग्य एवं सक्रिय समाजसेवियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम के दौरान समाज के विकास, एकता और संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
समाज के वरिष्ठजनों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे समाज की परंपराओं को बनाए रखते हुए शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और विकास के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
अंत में सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं और समाज की निरंतर प्रगति की कामना की गई। कार्यक्रम का समापन “जय बुढ़ा देव, जय राजगोंड” के जयघोष के साथ हुआ।