कुई-कुकदुर महाविद्यालय में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
कुई-कुकदुर महाविद्यालय में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह
कुई-कुकदुर। शासकीय नवीन महाविद्यालय कुई-कुकदुर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम अधिकारी रामरती निषाद के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बाबा साहेब के आदर्शों और उनके संघर्षों से अवगत कराना रहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने डॉ. अंबेडकर के जीवन दर्शन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। छात्राओं ने रंगोली एवं चित्रकला के माध्यम से सामाजिक समरसता और शिक्षा के महत्व को दर्शाया, वहीं कला के जरिए बाबा साहेब के व्यक्तित्व और कृतित्व को सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जी. ए. घनश्याम द्वारा डॉ. अंबेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” के मूल मंत्र को अपनाने की प्रेरणा दी।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related posts