लोखान में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, सरपंच अभय मरावी ने बच्चों को पिलाई दवा
पंडरिया। जनपद पंचायत पंडरिया के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत लोखान में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का गरिमामय शुभारंभ किया गया। इस अभियान के पहले दिन ग्राम पंचायत के सरपंच अभय मरावी ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप की दो बूंद पिलाकर इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य कर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।हर बच्चे को सुरक्षा कवच देना लक्ष्यअभियान के शुभारंभ के अवसर पर सरपंच अभय मरावी ने उपस्थित ग्रामीणों और पालकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पोलियो एक गंभीर और अपंग करने वाली बीमारी है, जिससे सुरक्षा का एकमात्र उपाय नियमित टीकाकरण और पल्स पोलियो की खुराक है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के एक भी बच्चे को इस सुरक्षा कवच से वंचित न रखना है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम की सराहना करते हुए कहा कि ग्राउंड स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ता हर बच्चे तक पहुंच रहे हैं।”दो बूंद जिंदगी की” का नारा बुलंदसरपंच मरावी ने “दो बूंद जिंदगी की – हर बच्चे के लिए जरूरी” के नारे को दोहराते हुए सभी अभिभावकों से एक विशेष अपील की। उन्होंने कहा, “गांव के सभी जागरूक माता-पिता और अभिभावक आगे आएं। अपने घर और आसपास के 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो बूथ पर लाकर दवा अवश्य पिलाएं। बच्चों के बेहतर और स्वस्थ भविष्य के लिए यह दो बूंद बेहद जरूरी हैं।” उन्होंने ग्रामीणों से इस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने में अपनी भागीदारी निभाने का आग्रह किया।स्वास्थ्य विभाग ने की व्यापक तैयारीग्राम पंचायत लोखान में अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। सुबह से ही निर्धारित बूथों पर बच्चों को दवा पिलाने के लिए पालकों की भीड़ जुटने लगी थी। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने बताया कि अभियान के पहले दिन बूथ पर दवा पिलाई जा रही है। इसके बाद जो बच्चे किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाएंगे, उन्हें सुरक्षा देने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की टीम अगले दिनों में घर-घर जाकर सर्वे करेगी और छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाएगी।ग्रामीणों में दिखा उत्साहलोखान में पल्स पोलियो अभियान को लेकर ग्रामीणों और विशेषकर माताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। लोग सुबह से ही अपने छोटे बच्चों को गोद में लेकर मुस्कुराते हुए पोलिया बूथ पर पहुंचते नजर आए। ग्राम पंचायत प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त निगरानी में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोखान को पूरी तरह से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और सुरक्षित बनाना है।