कबीरधाम में सीएम का औचक दौरा: “सुशासन तिहार” के तीसरे दिन कुई-कुकदुर में हेलीकॉप्टर से पहुंचे, योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी
कबीरधाम। “सुशासन तिहार” के तीसरे दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिले के कुई-कुकदुर क्षेत्र में अचानक हेलीकॉप्टर लैंड कर प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा दिया। इस अप्रत्याशित दौरे का मुख्य उद्देश्य शासकीय योजनाओं की जमीनी स्थिति का प्रत्यक्ष मूल्यांकन करना और ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करना रहा।
मुख्यमंत्री के पहुंचते ही कलेक्टर, एसपी, डीएफओ सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। वहीं पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने उनका स्वागत किया।



