कुई कुकदूर में CM के दौरे पर विरोध: काला झंडा दिखाने पहुंचे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

lok sev
previous arrow
next arrow
कुई कुकदूर में CM के दौरे पर विरोध: काला झंडा दिखाने पहुंचे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार
कबीरधाम जिले के कुई क्षेत्र में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दौरे के दौरान विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, युवा कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष अंजोर सिंह धुर्वे और युवा सचिव संदीप उईके को मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान काला झंडा दिखाते हुए गिरफ्तार किया गया।
इससे पहले कुकदूर पुलिस ने विरोध की आशंका के चलते अटल चौक में ही कई कार्यकर्ताओं को रोककर हिरासत में ले लिया। इनमें युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैया रजक, जिला कांग्रेस सचिव गणेश मरकाम, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री राकेश चंद्राकर, रमेश मरकाम, शिवकुमार धुर्वे, सेक्टर प्रभारी पोलमी अंगद शिव, सतीश कोठारी, महेंद्र पन्द्राम और कन्हैया पन्द्राम शामिल हैं।
युवा कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रदेश की जनता कई गंभीर समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने बढ़ती गैस सिलेंडर कीमतों और आपूर्ति की कमी को लेकर आम लोगों की परेशानी उजागर की।
इसके साथ ही प्रदेश और जिले में बढ़ते अपराधों पर भी सवाल उठाए गए। वनांचल क्षेत्रों में जल संकट और खराब सड़क व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा गया, जिससे आम जनता और किसान वर्ग प्रभावित हो रहे हैं।

कार्यकर्ताओं ने पंडरिया क्षेत्र में आदिवासी समाज के प्रभु धुर्वे के कंकाल मिलने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भी चिंता जताई और कहा कि इससे परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।
महिलाओं से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए उन्होंने महिला आरक्षण बिल को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।
प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा—
“जनता त्रस्त है, सरकार मस्त है।”
पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए एहतियातन कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

Related posts