छिन्दीडीह में एक दिवसीय संत समागम का भव्य आयोजन, सत्संग से मिला मानव कल्याण का संदेश

lok sev
previous arrow
next arrow
छिन्दीडीह में एक दिवसीय संत समागम का भव्य आयोजन, सत्संग से मिला मानव कल्याण का संदेश
कुई-कुकदुर तहसील के सुदूर वनांचल क्षेत्र स्थित ग्राम छिन्दीडीह में एक दिवसीय संत समागम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरिद्वार निवासी पूज्य सद्गुरुदेव सतपाल जी महाराज के परम शिष्यों एवं उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री से जुड़े आध्यात्मिक परंपरा के प्रतिनिधियों महात्मा चित्रा बाई जी एवं महात्मा नीरा बाई जी का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दीपा पप्पू धुर्वे उपस्थित रहीं। संत समागम के दौरान महात्मा चित्रा बाई जी ने अपने प्रवचन में मानव जीवन के महत्व, आध्यात्मिक ज्ञान, सेवा एवं सत्संग की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सत्संग मनुष्य को सत्य, प्रेम और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है तथा जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है।
अपने उद्बोधन में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दीपा पप्पू धुर्वे ने कहा कि यह पावन अवसर केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि प्रेम, सद्भाव, सेवा, संस्कार और मानव कल्याण का दिव्य संगम है। उन्होंने कहा कि सत्संग हमें सत्य के मार्ग पर चलने, मानवता की सेवा करने तथा समाज में भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत बनाने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम का सफल संचालन मानव उत्थान सेवा समिति शाखा छिन्दीडीह एवं बांगर-राहीडांढ़-कोटनापानी की टीम द्वारा किया गया। आयोजन में कबीरधाम जिले से मानव सेवादल के प्रधान स्वयंसेवक एवं तहसील सचिव सुन्दर मरावी सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम में शाखा प्रधान पनकुराम टेकाम, सचिव संतोष टेकाम, संतू बैगा, राजकुमार पहलवान बैगा, तारा सिंह मरावी, जेठूराम बैगा, उपसरपंच रामकुमार टेकाम, प्रेम सिंह कुशराम, सतन कुमार धुर्वे, रामकुमार परस्ते, उपासू राम मरावी, सदाराम साकत, बनवाली परस्ते, चंद्र गुरुजी, सुन्दर यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके अलावा भेड़ागढ़, कोदवागोड़ान एवं आसपास के विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और संत समागम में सहभागिता निभाई। सभी के सहयोग एवं सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related posts