कबीरधाम के पंडरिया में 14 से 23 सितंबर 2026 तक दस दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं भक्तिमय ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। कथा दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक होगी।

lok sev
previous arrow
next arrow
पंडरिया में 14 से 23 सितंबर तक होगा भव्य श्रीमद्भागवत कथा एवं भक्तिमय ज्ञान यज्ञ
पूर्वजों एवं दिवंगत परिजनों की मोक्ष-शांति की कामना के साथ दस दिवसीय धार्मिक आयोजन
कबीरधाम। पंडरिया नगर में धर्म, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना से परिपूर्ण दस दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं भक्तिमय ज्ञान यज्ञ का आयोजन 14 से 23 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य पूर्वजों एवं दिवंगत परिजनों की आत्मिक शांति, मोक्ष तथा परिवार की सुख-समृद्धि की मंगलकामना करना है। इस दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा का रसपान कराया जाएगा।
कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। कथा वाचन महाराज श्री आनंद तिवारी द्वारा किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
जलयात्रा एवं वेदी पूजन से होगा शुभारंभ
दस दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ 14 सितंबर को जलयात्रा एवं वेदी पूजन के साथ होगा। इसके बाद प्रतिदिन श्रीमद्भागवत महापुराण के विभिन्न आध्यात्मिक, धार्मिक एवं प्रेरणादायी प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।
15 सितंबर को सृष्टि विषयक प्रसंग एवं हिरण्याक्ष वध, 16 सितंबर को देवहूति-कर्दम प्रसंग एवं सती चरित्र तथा 17 सितंबर को ध्रुव एवं प्रह्लाद चरित्र का वाचन किया जाएगा।
इसी क्रम में 18 सितंबर को देवासुर संग्राम, वामन-बली प्रसंग एवं भगवान श्रीकृष्ण जन्म, 19 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण के बाल चरित्र एवं गोवर्धन पूजा तथा 20 सितंबर को श्रीकृष्ण-सुदामा प्रसंग एवं विवाह वर्णन होगा।
वहीं 21 सितंबर को यदुवंश प्रसंग एवं परीक्षित मोक्ष, 22 सितंबर को गीताप्रवचन एवं परीक्षित पिंडदान तथा 23 सितंबर को वार्षिक श्राद्ध एवं ब्राह्मण भोज के साथ धार्मिक आयोजन का समापन होगा।
श्रद्धालुओं से परिवार सहित शामिल होने की अपील
आयोजकों के अनुसार श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से पूर्वजों एवं दिवंगत परिजनों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के साथ उनकी मोक्ष एवं शांति के लिए धार्मिक अनुष्ठान किया जाएगा। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, सदाचार, धर्म, कर्म और जीवन मूल्यों का संदेश भी मिलेगा।
आयोजक निर्मला देवी तिवारी एवं साविता तिवारी, पंडरिया, जिला कबीरधाम ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में परिवार सहित शामिल होने और श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील की है। दस दिवसीय यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता की भावना को समर्पित रहेगा।

Related posts