भाजपा मंडल कुकदूर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर कार्यशाला आयोजित
कुकदूर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर बुधवार, 9 सितंबर 2026 को भाजपा मंडल कुकदूर में मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अभियान के तहत आगामी दिनों में आयोजित होने वाले विभिन्न सेवा, जनसंपर्क एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यशाला भाजपा संगठन के निर्देश, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी के मार्गदर्शन तथा मंडल अध्यक्ष बसंत वाटिया के नेतृत्व में आयोजित हुई। कार्यक्रम में पंडरिया विधानसभा की विधायक श्रीमती भावना बोहरा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम प्रभारी कल्याण सिंह ठाकुर एवं मंडल प्रभारी चंद्रकुमार सोनी ने भी कार्यकर्ताओं को अभियान की तैयारियों और कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यशाला में बताया गया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाएगा। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न सेवा गतिविधियों, जनसंपर्क कार्यक्रमों तथा जनकल्याणकारी कार्यों के माध्यम से लोगों तक पहुंच बनाई जाएगी। कार्यशाला में अभियान को बूथ एवं मंडल स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
मुख्य वक्ता विधायक भावना बोहरा ने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सेवा कार्यों का लाभ पहुंचाने की बात कही।
कार्यशाला में भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंत वाटिया, महामंत्री सोनू सलूजा एवं दशरथ कुंभकार, पूर्व मंडल अध्यक्ष रतिराम भट्ट, उपाध्यक्ष भगउ राम, द्वारिका विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि रामगोपाल वट्टी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बहादुर सोनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश पंद्राम, युवा मोर्चा महामंत्री विजय गढ़ेवाल सहित यशवंत श्रीवास, भाग सिंह मरावी, रामनाथ करायत, रामशरण साहू, विजय मरकाम, मधुर मरावी, धनंजय लहरे, राजू धुर्वे, सुरेंद्र मराठा, कृष्णा पनरिया, हीरालाल, रामदुलारी साहू, छेदी लाल कुंभकार, गजपति प्रजापति, अशोक, श्याम, तिहार सिंह, सुरेश एवं जागेश्वर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महिला मोर्चा अध्यक्ष पार्वती सुनहले एवं महामंत्री बिन्दा पनागर सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी अभियान को सफल बनाने के लिए सहभागिता का संकल्प लिया।