स्कूलों का समय बदला, कार्यालय का रहेगा यथावत

lok sev
previous arrow
next arrow

 

वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही तेज गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के सभी शासकीय/अशासकीय स्कूलों, शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन के समय में निम्नानुसार परिवर्तन किया जाता है।

सोमवार से शनिवार तक शाला संचालन का समय:- एक पाली में संचालित समस्त प्राथमिक / पूर्व माध्यमिक / हाई-हायर सेकेण्डरी शालाएँ प्रात: 7 बजे से 11 बजे तक। ऐसी शालाएँ जहां कक्षाएं दो पालियों में संचालित होती है, वहां प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शालाएँ प्रात: 7 बजे से 11 बजे तक तथा हाई-हायर सेकेण्डरी शालाएँ प्रात: 11 बजे से 3 बजे तक संचालित होगी। यह आदेश 2.04.2025 से 30.04.2025 तक प्रभावशील रहेगा। कार्यालय का समय यथावत रहेगा।

Related posts