भारी बारिश से भेड़ागढ़ में 11 केवी बिजली लाइन का खंभा गिरा, खेतों में बिछे तार, बड़ा हादसा टला

lok sev
previous arrow
next arrow
भारी बारिश से भेड़ागढ़ में 11 केवी बिजली लाइन का खंभा गिरा, खेतों में बिछे तार, बड़ा हादसा टला
कुकदूर/भेड़ागढ़। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कबीरधाम जिले के कुकदूर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेड़ागढ़ में 11 केवी (मेन) बिजली लाइन का एक खंभा गिर जाने से बिजली के तार खेतों में बिछ गए। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार भेड़ागढ़ से बैगापारा जाने वाले मार्ग के पास खेत की मेड़ पर 11 केवी बिजली लाइन का खंभा पहले से ही झुका हुआ था। इसकी जानकारी संबंधित विभाग को समय-समय पर दी गई थी, लेकिन समय रहते मरम्मत या खंभा बदलने की कार्रवाई नहीं की गई। सोमवार सुबह से क्षेत्र में लगातार तेज बारिश होने के कारण जमीन नरम हो गई और खंभा आखिरकार गिर पड़ा। खंभा गिरते ही बिजली के तार खेतों में फैल गए, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि घटना के समय खेतों में किसान काम कर रहे होते या कोई राहगीर वहां से गुजर रहा होता तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। बारिश के कारण खेतों में पानी भरा हुआ है और बिजली के तार गिरने से करंट फैलने का खतरा भी बना रहा। लोगों ने तत्काल एक-दूसरे को सतर्क करते हुए घटना स्थल से दूर रहने की अपील की।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि तत्काल मौके पर पहुंचकर बिजली आपूर्ति बंद की जाए, गिरे हुए खंभे और तारों को सुरक्षित हटाया जाए तथा नया खंभा लगाकर लाइन को जल्द से जल्द बहाल किया जाए। साथ ही क्षेत्र के ऐसे सभी पुराने और झुके हुए बिजली खंभों का सर्वे कर उनकी मरम्मत या प्रतिस्थापन किया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की जनहानि न हो।

 

ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते जर्जर और झुके हुए बिजली खंभों की मरम्मत कर दी जाती तो आज यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। फिलहाल लोगों में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है और वे बिजली विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related posts