आगरपानी में ग्रामसभा, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान पर जोर पंडरिया विधानसभा: ग्रामसभा में विकास मुद्दों पर चर्चा  ग्रामसभा में जनसमस्याओं व योजनाओं पर हुआ मंथन

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
आगरपानी में ग्रामसभा, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान पर जोर पंडरिया विधानसभा: ग्रामसभा में विकास मुद्दों पर चर्चा  ग्रामसभा में जनसमस्याओं व योजनाओं पर हुआ मंथन
पंडरिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत आगरपानी में आज दिनांक 24 अप्रैल 2026 को ग्रामसभा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय विधायक भावना दीदी की ओर से विधायक प्रतिनिधि के रूप में रामगोपाल वट्टी शामिल हुए और ग्रामवासियों से सीधा संवाद स्थापित किया।
ग्रामसभा के दौरान रामगोपाल वट्टी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के लिए शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि किस प्रकार ग्रामीण इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन स्तर में सुधार कर सकते हैं। साथ ही “सुशासन त्योहार” के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई, जिसमें शासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया जा रहा है।
ग्रामसभा में पेयजल, सड़क, बिजली, रोजगार एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाने की बात कही गई। इस दौरान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत आगरपानी की सरपंच जानिया बाई, सचिव विश्राम सिंह, रोजगार सचिव शिवकुमार नायक, कुकदूर मंडल के पूर्व अध्यक्ष रतिराम भट्ट, चांटा समिति अध्यक्ष भाग सिंह सहित समस्त पंचगण एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ग्रामसभा का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन से जोड़ना, उनकी समस्याओं का समाधान करना एवं विकास कार्यों को गति देना रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने क्षेत्र के विकास हेतु सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

Related posts