ग्राम भेलकी में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि रामगोपाल वट्टी ने दी शिरकत, वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कुकदुर/पंडरिया: ग्राम भेलकी निवासी श्री महराज श्याम जी के गृहग्राम में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय विधायक भावना बोहरा जी की गरिमामयी उपस्थिति स्वरूप उनके प्रतिनिधि के रूप में रामगोपाल वट्टी (विधायक प्रतिनिधि, कुकदुर) सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर रामगोपाल वट्टी ने विधायक भावना दीदी की ओर से नवदम्पति को शगुन भेंट किया और उनके सुखद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने परिवारजनों से भेंट कर उन्हें इस शुभ प्रसंग की बधाई दी। इस दौरान क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।