बुढ़ादेव राजगोंड समाज सेवा समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

lok sev
previous arrow
next arrow
बुढ़ादेव राजगोंड समाज सेवा समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
पंडरिया। श्री बुढ़ादेव राजगोंड समाज सेवा समिति प्रधान कार्यालय भोरमदेव (छत्तीसगढ़) द्वारा आयोजित नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन ग्राम सेमरहा के स्कूल प्रांगण में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न सामाजिक केंद्रों से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
समिति के प्रधान कार्यालय भोरमदेव के साथ-साथ चार राज—कवर्धा, पंडरिया, लोरमी एवं केंदा राज के अंतर्गत गठित नई कार्यकारिणियों के पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कर समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह में समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक विकास को लेकर विशेष चर्चा की गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पंडरिया विधायक भावना बोहरा रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में समाज की प्रगति के लिए संगठित प्रयासों की आवश्यकता पर बल देते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और युवा नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका है। समाज के पदाधिकारी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए समाज को नई दिशा प्रदान करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान संरक्षक विदेशी राम धुर्वे ने की। उन्होंने समाज की गौरवशाली परंपराओं का उल्लेख करते हुए सभी पदाधिकारियों से सामाजिक समरसता एवं संगठनात्मक मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में संरक्षक उत्तम सिंह मसकोले, झाम सिंह तिलगाम, सालिक राम मेरावी, जिला पंचायत सदस्य ललिता रूपसिंह धुर्वे, राजकुमार नेताम, बिलासा पन्द्राम, समाजसेवी बसंत वाटिया, मोहन धुर्वे, जनपद सदस्य बोधनी हरिचंद मेरावी, सरला श्याम मसराम, पार्षद चैनसिंह खुसरो, संरक्षक जोधन सिंह खुसरो, चैतराम परस्ते, जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति दीप पप्पू धुर्वे, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार मरावी, जनपद सदस्य निर्मला शिवकुमार धुर्वे, रम्हिया रमेश मेरावी, समाजसेवी राम गोपाल वट्टी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीराम उड़के, जनपद सदस्य रमेश मेरावी, पार्षद सोमनाथ धुर्वे तथा पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष संतराम धुर्वे सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में नवपदाधिकारियों ने समाज के उत्थान, शिक्षा के प्रचार-प्रसार, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

Related posts