कुई-कुकदूर में शिक्षा गुणवत्ता पर समीक्षा बैठक, शिक्षकों ने किया पौधारोपण

lok sev
previous arrow
next arrow
कुई-कुकदूर में शिक्षा गुणवत्ता पर समीक्षा बैठक, शिक्षकों ने किया पौधारोपण
कुई-कुकदूर। विकासखंड स्तरीय शिक्षा गुणवत्ता समीक्षा बैठक का आयोजन इस बार कुई-कुकदूर में किया गया। बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी दीपक ठाकुर ने शिक्षा विभाग की प्राथमिकताओं पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार, नियमित मूल्यांकन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर विशेष बल दिया।
बैठक में वरिष्ठ शिक्षक सभाजीत सिंह, राजर्षि पांडेय सहित नेऊर, कुकदूर एवं बदना संकुल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। बैठक के उपरांत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से सभी उपस्थित शिक्षकों ने पौधारोपण किया।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों से समयबद्ध पाठ्यक्रम पूर्ण करने, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने तथा विद्यालयों में नवाचार के माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को बेहतर बनाने का आह्वान किया।

Related posts