प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान, सामुदायिक पुलिसिंग के तहत शिक्षा को मिल रहा बढ़ावा

lok sev
previous arrow
next arrow
प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान, सामुदायिक पुलिसिंग के तहत शिक्षा को मिल रहा बढ़ावा
समनापुर, 13 मई 2026
जिले में सामुदायिक पुलिसिंग को सशक्त बनाने एवं ग्रामीण अंचलों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज ग्राम समनापुर में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बताया गया कि ग्राम समनापुर में पुलिस विभाग द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत अस्थायी स्कूल एवं निःशुल्क कोचिंग संचालित की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना तथा उन्हें शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
समारोह के दौरान कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी मेहनत और लगन से सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन कर अपने परिवार, गांव एवं जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
कक्षा 12वीं के सम्मानित विद्यार्थी
अश्वनी टेकाम (71%)
मंजुलता मेरावी (68%)
हिमानी मेरावी (67%)
यमुना धुर्वे (65%)
कुमारी माया यादव (65%)
चंद्रभान पालके (62%)
कुमारी रेशमा यादव (60%)
कक्षा 10वीं के सम्मानित विद्यार्थी
संयम काली (73%)
सासांक रजक (70%)
कुमारी भुनेसरी (70%)
कुमारी यशोदा (69%)
अरिमा (68%)
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने पुलिस विभाग की इस पहल की सराहना की। स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, पुलिस अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
पुलिस विभाग द्वारा संचालित यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने के साथ-साथ ग्रामीण बच्चों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Related posts