केशलीगोडान प्रीमियर लीग जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 2026 का आज होगा भव्य समापन

lok sev
previous arrow
next arrow
केशलीगोडान प्रीमियर लीग जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 2026 का आज होगा भव्य समापन
पंडरिया। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल अंचल में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित केशलीगोडान प्रीमियर लीग जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 2026 का आज भव्य समापन होगा। यह प्रतियोगिता पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय विधायक **** के विशेष मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से जिला कबड्डी संघ कबीरधाम के दिशा-निर्देश में आयोजित की गई है।
तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिले भर के ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों से पुरुष एवं महिला वर्ग की कुल 54 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में लगभग 500 खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
विधायक भावना बोहरा के “जनसेवा ही भावना” के मूल मंत्र को साकार करते हुए यह प्रतियोगिता क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और सामाजिक विकास के साथ-साथ खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विधायक द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कबड्डी जैसे लोकप्रिय ग्रामीण खेल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु आकर्षक पुरस्कार राशि भी निर्धारित की गई है। पुरुष वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को क्रमशः 15 हजार, 11 हजार, 7 हजार एवं 5 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। वहीं महिला वर्ग में विजेता टीमों को क्रमशः 11 हजार, 9 हजार, 7 हजार एवं 5 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं टीमों को विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्र के युवा जनप्रतिनिधि **** एवं **** का विशेष योगदान रहा। दोनों ने टीमों के समन्वय, खिलाड़ियों की व्यवस्था एवं प्रतियोगिता के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों एवं खेल प्रेमियों से समापन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
आयोजक: लायंस क्लब एवं समस्त ग्रामवासी केशलीगोडान तथा जिला कबड्डी संघ कबीरधाम, छत्तीसगढ़।

Related posts