घरेलू विवाद के बाद घर छोड़कर निकली दो नाबालिग बालिकाएं 2 घंटे में सकुशल बरामद, कुकदूर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
कबीरधाम। थाना कुकदूर एवं थाना पंडरिया पुलिस की संयुक्त एवं त्वरित कार्रवाई से घर छोड़कर चली गई दो नाबालिग बालिकाओं को महज दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। इस सफलता पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम भेतकी निवासी फागूराम धुर्वे ने थाना कुकदूर में सूचना दी कि उनकी नाबालिग पुत्री एवं उसकी सहेली घरेलू बात से नाराज होकर बीती शाम बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल बालिकाओं की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धमेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र सिंह बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री भूपत सिंह धनेश्री के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मुखबिरों से जानकारी जुटाई और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर बालिकाओं की लोकेशन का पता लगाया।
जांच के दौरान पता चला कि दोनों बालिकाओं को अंतिम बार थाना पंडरिया क्षेत्र के ग्राम बांधा के आसपास देखा गया था। सूचना मिलते ही थाना कुकदूर पुलिस ने थाना पंडरिया पुलिस से संपर्क किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना पंडरिया द्वारा तत्काल एक विशेष टीम गठित कर ग्राम बांधा क्षेत्र में रवाना किया गया।
पुलिस टीम ने गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन खोजबीन और पूछताछ की। लगातार प्रयासों के बाद दोनों बालिकाओं को उनके एक परिचित के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद थाना कुकदूर पुलिस एवं परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के पहुंचने पर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर दोनों बालिकाओं को सुरक्षित उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस की तत्परता और दोनों थानों के बीच बेहतर समन्वय के चलते सूचना मिलने के मात्र दो घंटे के भीतर बालिकाओं को सुरक्षित खोज निकाला गया। इस सराहनीय कार्यवाही में थाना कुकदूर के प्रधान आरक्षक अजय जायसवाल, आरक्षक रमऊ धुर्वे तथा थाना पंडरिया के प्रधान आरक्षक श्रवण चंद्रवंशी, आरक्षक आकाश भोई, प्रभाकर बंछोर एवं महिला आरक्षक संगीता की महत्वपूर्ण भूमिका रही
घर छोड़कर निकली दो नाबालिग बालिकाएं 2 घंटे में सकुशल बरामद, कुकदूर पुलिस की त्वरित कार्रवाई