कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम लोखान के पास पंडरिया-कुकदुर सड़क मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पुलिया मोड़ के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही कुकदुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नाले से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और परिजनों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
कुकदुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोखान के पास के पंडरिया को कुकदूर सड़क मार्ग पर लोखान के पास पुलिया मोड़ के पास मोटरसाइकिल से एक्सीडेंट होने पर दो लोगों की नाले के पानी में डूबने से मौत।कुकदुर पुलिस मौके पर पहूची।
मृतको की पहचान नही हूई है।
दोनों मृतक ग्राम भेलकी के निवासी हैं ।जानकारी के अनुसार की निवासी गंगू गोड़ जिसकी पत्नी आंगनवाड़ी में है वह मीटिंग में कुकदूर आई हुई थी तथा गंगू का मितान रामधारी जाति पानिका है। गंगू अपने रिश्तेदार से मिलने अपने मितान रामधारी के साथ लोखान ग्राम में देव सिंह के पास जा रहे थे की मोड में अपने मोटरसाइकिल को मोड नहीं पाए और सीधे नाले में गाड़ी गिर गई जिससे पानी में डूबने से दोनों की मृत्यु हो गई।


