कुई-कुकदुर में भाजपा की जीत का जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

lok sev
previous arrow
next arrow
कुई-कुकदुर में भाजपा की जीत का जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
कुई-कुकदुर। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत की खुशी में कुई-कुकदुर के बाजार चौक में भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया और खुशी जाहिर की।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बसंत वाटिया, महामंत्री दीपक सलूजा, दशरथ कुंभकार, विधायक प्रतिनिधि रामगोपाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष रतिराम भट्ट सहित क्षेत्र के कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पार्टी की इस बड़ी जीत को संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया।
कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ बाजार चौक गूंज उठा। उपस्थित नेताओं ने कहा कि यह जीत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही विकास और विश्वास की राजनीति पर जनता की मुहर है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और मजबूत नेतृत्व के कारण भाजपा को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है।
विधायक भावना बोहरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत सिर्फ पार्टी की नहीं, बल्कि देश के हर उस नागरिक की जीत है जो विकास और सुशासन में विश्वास रखता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आगे भी इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रवासियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और पार्टी की आगामी सफलताओं के लिए संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

Related posts