मनरेगा कार्यस्थल पहुंचकर पूर्व मंडल अध्यक्ष रतिराम भट्ट ने दी जी-राम-जी अभियान की जानकारी

lok sev
previous arrow
next arrow
मनरेगा कार्यस्थल पहुंचकर पूर्व मंडल अध्यक्ष रतिराम भट्ट ने दी जी-राम-जी अभियान की जानकारी
कुकदूर मंडल क्षेत्र अंतर्गत शक्ति केंद्र नेऊर के बूथ क्रमांक 11, ग्राम अमनिया में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनसंपर्क अभियान के तहत लाभार्थियों एवं श्रमिकों से संपर्क किया गया। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष रतिराम भट्ट मनरेगा योजना के तहत संचालित कार्यस्थल पर पहुंचे और वहां कार्य कर रहे श्रमिकों से मुलाकात कर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम के दौरान रतिराम भट्ट ने श्रमिकों और ग्रामीणों को भाजपा के “जी-राम-जी” अभियान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यह अभियान समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं को सुनने और शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा गरीब, किसान, मजदूर, महिला और युवाओं के हित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंच रहा है।
मनरेगा कार्यस्थल पर उपस्थित श्रमिकों से चर्चा करते हुए उन्होंने रोजगार गारंटी योजना के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़े हैं। साथ ही ग्रामीणों को शासन की अन्य योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि एवं राशन योजना की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर लाभार्थियों से योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर फीडबैक भी लिया गया। कई लोगों ने बताया कि उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आया है। रतिराम भट्ट ने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे और इसके लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने उपस्थित लोगों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा जरूरतमंद लोगों को भी योजनाओं की जानकारी देने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान कार्यस्थल पर मौजूद श्रमिकों एवं ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए, जिन्हें संबंधित स्तर पर पहुंचाने का आश्वासन दिया गया।

ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस जनसंपर्क कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ भाजपा के संगठनात्मक अभियानों से भी अवगत कराया गया। इससे ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद स्थापित हुआ तथा शासन की योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ी।

Related posts