माठपुर में भाजपा का जनसंपर्क अभियान, हितग्राहियों से किया संवाद

lok sev
previous arrow
next arrow
माठपुर में भाजपा का जनसंपर्क अभियान, हितग्राहियों से किया संवाद
कुकदूर। भारतीय जनता पार्टी कुई-कुकदूर मंडल, जिला कबीरधाम के अंतर्गत शक्ति केंद्र कामठी के बूथ क्रमांक 33 स्थित ग्राम माठपुर में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर हितग्राहियों से मुलाकात की और विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर शक्ति केंद्र प्रभारी श्रीमती दीपा धुर्वे एवं किसान मोर्चा मंत्री श्री रामभरोस चेचाम सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों से संवाद स्थापित कर सरकार की योजनाओं से मिल रहे लाभ एवं उनके प्रभाव के बारे में चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि तथा राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार गरीब, किसान, मजदूर, महिला और युवाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार की मंशा है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं से वंचित न रहे।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। इसी उद्देश्य से जनसंपर्क अभियान चलाकर जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को भी जाना जा रहा है।
अभियान के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी सदैव जनता की सेवा, विकास और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध रही है तथा आगे भी इसी भावना के साथ कार्य करती रहेगी।

कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। जनसंपर्क अभियान को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया तथा हितग्राहियों ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया।

Related posts