कुकदुर पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, चोरी का माल बरामद, व्यापारियों ने ली राहत की सांस

lok sev
previous arrow
next arrow
दिनांक 12.07.2026 थाना कुकदुर जिला कबीरधाम कुकदुर पुलिस के हाथ लगा शातिर चोर चोरी हुआ माल/मशरूका बरामद आम नागरिकों व व्यापारियों ने ली राहत की सांस दिनांक 11.07.2026 को प्रार्थी शिवराम प्रजापति पिता स्व. हीराराम प्राजापति निवासी ग्राम कोदवागोडान का रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह अपने बाजार चौक गोदवागोडान में पान दुकान संचालित कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है, कि दिनांक 10.07.2026 के रात्रि करीब 22.00 बजे यह अपने दुकान को बंद कर घर चला गया और दिनांक 11.07.2026 के सुबह 05.00 बजे उठकर दुकान खोलने आया तो इसके दुकान का ताला दुटा हुआ, दुकान में रखा सामान बिखरा हुआ था तब इसे चोरी होने की आशंका होने पर अपने दुकान के गल्ला व सामान को चेक किया तो गल्ला में रखे नगदी रकम 5,000 रू. व पान मशाला, गुटखा, बिस्कीट, गुटखा, नमकीम पैकेट कोल्ड ड्रिंक्स व पानी की पेटी चोरी हो जाना पता चला कि अज्ञात् चोर दुकान का ताला तोड़कर नगदी रकम सहित कुल 13,000/रू. का चोरी करने की रिपोर्ट पर थाना कुकदुर में अज्ञात् आरोपी के विरूध्द अपराध पंजीबध्द किया गया व समस्त हालात से वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कबीरधाम श्री धर्मेन्द्र सिंह (भापुसे) के निर्देशानुसार एवं श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुष्पेन्द्र बघेल तथा श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित पटेल व श्रीमान् पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय श्री भूपत सिंह के मार्ग निर्देशन में थाना प्रभारी कुकदूर निरीक्षक संतोष मिश्र के नेतृत्व में थाना स्तार पर अज्ञात् चोरी एवं चोरी गये मशरूका की अविलम्ब पतासाजी करने टीम गठित किया गया। उक्त टीम द्वारा वरिष्ट अधिकारियों से प्राप्त दिशा-निर्देश पर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर घटना स्थल के आसपास के लोगों से व आसपास के सीसीटीव्ही फुटेजों को चेक कर अज्ञात् आरोपी के संबंध में पता तलाश किया गया है जिस पर ग्राम कामठी निवासी राजेश्वर उर्फ रज्जू चेचाम पिता गुलाब चेचाम निवासी कामठी कछारपारा हाल नागाडबरा के ऊपर शंक होने व उक्त संदेही सदर का पतासाजी कर मिलने पर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर ग्राम कोदवागोडान में चोरी के पूर्व आसपास रेकी कर रात में अंधेरे का फायदा बाजार चौक स्थित पान दुकान का ताला तोडकर नगदी रकम व दुकान में रखे सामान को चोरी करना स्वीकार किया तथा उक्त आरोपी के निशानदेही पर चोरी गये सामानों को बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जाता है।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा, उप निरीक्षक गोविन्द चन्द्रवंशी, प्रधान आरक्षक मनोज तिवारी, बिसेन चन्द्रवंशी, आरक्षक सुनील नायक, कृष्णकुमार धुर्वे का विशेष योगदान रहा है।

Related posts